ताजा खबर
ट्रंप ने किंग चार्ल्स की मौजूदगी में ईरान को लेकर दिया बयान, किंग चार्ल्स ने नेटो की अहमियत पर दिया ज़ोर
29-Apr-2026 8:39 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सेना ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है. उन्होंने यह बात व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर में ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की मौजूदगी में कही.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हम कभी भी उस विरोधी (ईरान) को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे. चार्ल्स मुझसे भी ज़्यादा इस बात से सहमत हैं, हम कभी भी ऐसा नहीं होने देंगे."
ट्रंप ने अपने भाषण में मध्य पूर्व का ज़िक्र करते हुए कहा कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध में बहुत अच्छा कर रहा है.
राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर "कम्युनिज़्म, फ़ासीवाद और तानाशाही ताक़तों के खिलाफ डटकर खड़े रहे हैं."
इसके बाद किंग चार्ल्स ने नेटो और ऑकस अलायंस की अहमियत पर ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे अलायंस से तकनीकी और सैन्य सहयोग को और मज़बूत किया जा सकता है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


