ताजा खबर
रायपुर, 28 अप्रैल। दुर्ग स्टेशन में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 68705 रायपुर–डोंगरगढ़ लोकल में श्रीमती प्रिया, वरिष्ठ टीटीई ने डुप्लीकेट एमएसटी (छ: माही) का मामला पकड़ा।
टिकट चेकिंग स्टाफ ने यू टी एस ऑन मोबाइल ऐप के एमएसटी टिकट की इमेज का दुरुपयोग करते हुए डुप्लीकेट एमएसटी बनाकर यात्रा करने वाले संदिग्धों को पकड़ा। टिकट चेकिंग के दौरान एक यात्री के पास एमएसटी टिकट पाया गया जिसकी गहनता से जांच करने पर वह टिकट डुप्लीकेट निकला पूछताछ के दौरान तथ्यों से प्लानिंग करके पकड़ा गया उसके अन्य साथी भी पकड़े गए। जांच के दौरान शंकराचार्य कॉलेज के 4 छात्र इस धोखाधड़ी में संलिप्त पाए गए। मुख्य आरोपी कुलदीप ने स्वीकार किया कि उसने फर्जी टिकट तैयार किया, जिसे उसने अपने 2 साथियों के साथ साझा किया, जिन्होंने आगे इसे अन्य लोगों तक प्रसारित किया। छात्रों के अनुसार, हर्ष नामक एक छात्र इन फर्जी टिकटों को अन्य यात्रियों को बेचने में संलिप्त था। हर्ष अभी पकड़ नहीं आया है।
आज दुर्ग स्टेशन पर पकड़े गए सभी संदिग्ध लोगों की जानकारी निम्नानुसार हैं।
(1) कुलदीप बिश्नोई 20
(2) यू ओंकार 20
(3) अखिलेश साहू 19
(4) राहुल साहू 20
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) अविनाश कुमार आनंद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद, टाटा बाबू राव, अभिजीत डे, डिविजनल सीटीआई ए. जेना और सीटीआई जयंत बाघ एवं चेकिंग स्टाफ ने संदिग्ध व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की।
रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह रेलवे टिकट काउंटर अथवा स्वयं यू टी एस ऑन मोबाइल का उपयोग कर टिकट बनाएं ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन का उपयोग करें। यात्री टिकट सुविधा केंद्र से टिकट ले, रेल वन ऐप का उपयोग करें। संदिग्ध व्यक्तियों से टिकट/ एमएसटी न खरीदें।
चारों छात्रों को आगे की कार्रवाई हेतु आरपीएफ दुर्ग के सुपुर्द कर दिया गया ।


