ताजा खबर

फेरूएस सल्फेट और फोलिक एसिड को सभी अस्पतालों से वापस मंगाया
28-Apr-2026 8:14 PM
फेरूएस सल्फेट और फोलिक एसिड को सभी अस्पतालों से वापस मंगाया

रायपुर, 28 अप्रैल। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन ने फेरूएक सल्फेट और फोलिक एसिड को सभी अस्पतालों से वापस मंगा लिया है।यह दवा सिपको फार्मास्युटिकल से निर्मित है 

 इन्हें अमानक पाया गया है। ड्रग हाउस के सहायक प्रबंधक ने अधीक्षक मेकाहारा, डीकेएस, प्राचार्य डेंटल कॉलेज, सीएमएचओ रायपुर बलौदा बाजार भाटापारा जिला, सिविल सर्जन जिला अस्पताल रायपुर बलौदा बाजार, इन्हीं जिलों के सभी बीएम‌एच‌ओ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं वेलनेस सेंटर को पत्र लिखा है। इस कांबिनेशन की दवा के टेबलेट टूटे हुए, कलर बदला हुआ था।

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि  प्रधान कार्यालय से पत्र सात अप्रैल को प्राप्त हुआ। वापस 27अप्रैल को मंगाया गया है।

पत्र की भाषा भी गौर करने लायक है। इसके अनुसार दूसरी बार यदि मानक गुणवत्ता का माना गया तो कौन सी रिपोर्ट सही मानी जाएगी?
मानक गुणवत्ता सही माना गया तो शिकायत की गंभीरता को क्यों वजन दिया जा रहा है!


अन्य पोस्ट