ताजा खबर

शादी के बाद धोखा, भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार
28-Apr-2026 5:22 PM
शादी के बाद धोखा, भाजपा नेता का बेटा गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बलौदाबाजार, 28 अप्रैल।
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे को गिरफ्तार किया है। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में संबंध से इनकार कर दिया।

कसडोल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी विजय किशोर जायसवाल, जो एक स्थानीय भाजपा नेता का बेटा बताया जा रहा है, ने रायपुर के आर्य समाज मंदिर में युवती से शादी की। शादी के बाद उसने युवती को पत्नी का दर्जा देने का वादा किया, लेकिन हकीकत में उसे लगातार गुमराह करता रहा।

पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए और हर बार साथ रखने का आश्वासन देकर मुकरता रहा। जब युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे दूरी बना ली। इसके बाद युवती ने कसडोल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने प्रकरण में बीएनएस की धारा 69 में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट