ताजा खबर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 28 अप्रैल। ग्रीष्मकालीन भीड़ में यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन ने पनवेल से खड़गपुर के बीच एकतरफा समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है।
गाड़ी संख्या 01123 पनवेल-खड़गपुर समर स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे पनवेल से रवाना हुई। यह ट्रेन मार्ग में विभिन्न स्टेशनों पर ठहरते हुए अगले दिन 29 अप्रैल को अपने गंतव्य खड़गपुर पहुंचेगी।
जारी समय सारिणी के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल को तड़के 3:28 बजे गोंदिया पहुंचेगी और 3:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद दुर्ग में 5:40 बजे आगमन और 5:45 बजे प्रस्थान, रायपुर में 6:20 बजे आगमन और 6:25 बजे प्रस्थान तय है।
बिलासपुर स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी और 8:15 बजे आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन शाम 7:10 बजे खड़गपुर पहुंचेगी।
यह समर स्पेशल ट्रेन रास्ते में कल्याण, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 2 एसएलआरडी, 17 स्लीपर और 1 एसी-2 कोच शामिल हैं।


