ताजा खबर

गया स्टेशन पर निर्माण कार्य से पटना की ट्रेनों का रूट बदला
28-Apr-2026 4:32 PM
 गया स्टेशन पर निर्माण कार्य से पटना की ट्रेनों का रूट बदला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 28 अप्रैल। रेलवे प्रशासन द्वारा आधारभूत संरचना सुधार कार्यों के तहत गया स्टेशन पर लाइन नंबर-1 के कंक्रीट एप्रन को हटाने का कार्य किया जा रहा है। यह काम 27 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो 16 मई तक चलेगा, जिसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव किया गया है।

27 अप्रैल से 16 मई तक निर्धारित तिथियों पर ट्रेन नंबर 03253 (पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस) पटना से चलकर जटदुमरी, दनियावां बाजार, इस्लामपुर, नटेसर, तिलैया, पैमार और बंधुआ मार्ग से होकर जाएगी। 29 अप्रैल से 14 मई तक निर्धारित तिथियों पर ट्रेन नंबर 03254 (चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस) चर्लपल्ली से चलकर बंधुआ, पैमार, तिलैया, नटेसर, इस्लामपुर, दनियावां बाजार और जटदुमरी होते हुए पटना पहुंचेगी।

1 मई से 14 मई तक निर्धारित तिथियों पर ट्रेन नंबर 03255 (चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस) भी इसी डायवर्टेड रूट से संचालित होगी।


अन्य पोस्ट