ताजा खबर

दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का 80 वर्ष की आयु में निधन
28-Apr-2026 9:25 AM
दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का 80 वर्ष की आयु में निधन

हिंदी सिनेमा में 70, 80 और 90 के दशक के दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का मुंबई में सोमवार को निधन हो गया. उनकी आयु तक़रीबन 80 वर्ष थी.

सोमवार की शाम परिजनों और क़रीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

भरत कपूर के दोस्त और अभिनेता अवतार गिल ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से उनके निधन की पुष्टि की है.

अवतार गिल ने बीबीसी के सहयोगी पत्रकार इक़बाल परवेज़ से कहा, “मुंबई में दोपहर तीन बजे उनका निधन हुआ. और शाम को क़रीब 6.30 बजे सायन अस्पताल के पास श्मशान में उनका अंतिम संस्कार हुआ.”

उन्होंने हिन्दी सिनेमा में 1970, 80 और 90 के दशक में कई तरह के चरित्रों में अपने अभिनय से जान भरी.

भरत कपूर ने नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाज़ार (1982), ग़ुलामी (1985), आख़िरी रास्ता (1986) जैसी चर्चित फ़िल्मों में काम किया.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट