ताजा खबर

जोगी नगर में हत्या
28-Apr-2026 8:44 AM
जोगी नगर में हत्या

रायपुर, 28 अप्रैल। पंचशील नगर के जोगी नगर के कुश बाग 16 की कल रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई।कल रात यह वारदात कांशीराम नगर के बदमाशों ने की। बदमाशों ने गले में चाकू घोंपकर कर जान ली।हत्या का कारण अज्ञात है।

 इस घटना के बाद परिजन और मोहल्लेवासियों ने सिविल लाईन थाने के बाहर प्रदर्शन किया। वे हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने रात ही कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया। परिजनों ने इन पर भी गुस्सा उतारा।


अन्य पोस्ट