ताजा खबर

युद्ध ख़त्म करने के लिए ईरान ने भेजा प्रस्ताव, क्यों खु़श नहीं हुए डोनाल्ड ट्रंप
28-Apr-2026 8:37 AM
युद्ध ख़त्म करने के लिए ईरान ने भेजा प्रस्ताव, क्यों खु़श नहीं हुए डोनाल्ड ट्रंप

ईरान ने हाल ही में अमेरिका को युद्ध ख़त्म करने के लिए नया प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इससे ख़ुश नहीं हैं.

रॉयटर्स ने एक अधिकारी के हवाले से जानकारी दी कि ट्रंप के नाख़ुश होने की वजह ये है कि प्रस्ताव में ईरान के परमाणु कार्यक्रम का ज़िक्र नहीं है.

इससे पहले व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लेविट ने बताया था कि राष्ट्रपति ट्रंप इस प्रस्ताव पर अपने वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ चर्चा कर रहे हैं.

इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है और इस इलाक़े से ऊर्जा की आपूर्ति कम हो गई है.

दूसरी ओर, पिछले दो दिनों में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची पाकिस्तान, ओमान और रूस की यात्रा कर चुके हैं. माना जा रहा है कि उनका मक़सद ईरान के लिए समर्थन जुटाना है.

गौरतलब है कि इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत नहीं हो पाई, जिसके बाद ट्रंप ने कहा था कि ईरान अपना प्रस्ताव फ़ोन के ज़रिए भी भेज सकता है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट