ताजा खबर
बृजमोहन ने ऋण वितरण में गिरावट पर उठाए सवाल
27-Apr-2026 6:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर/पहलगाम, 27 अप्रैल। रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में प्राक्कलन समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में उन्होंने एमएसएमई और भारी उद्योग क्षेत्र में बैंकों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए ऋण वितरण में आई गिरावट पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि योजनाओं में पंजीयन तो हो रहे हैं, लेकिन लाभ धरातल पर नहीं पहुंच रहा। साथ ही कौशल विकास, पारंपरिक कारीगरी के संरक्षण और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की आवश्यकता पर जोर दिया। सांसद ने धारा 370 हटने के बाद रोजगार सृजन और बड़े उद्योगों, विशेषकर हाइड्रो पावर परियोजनाओं के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के विकास पर बल दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


