ताजा खबर
50 लाख ले भागा ड्राइवर और उसके 7 रिश्तेदार गिरफ्तार
27-Apr-2026 5:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 अप्रैल। शनिवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी के 50 लाख रूपए गबन करने वाला ड्राइवर समेत 7 कर्मचारी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। ड्राइवर ने अपने रिश्तेदार एवं साथियों के साथ मिलकर योजना बनाई थीं। इन लोगों ने 50 हजार खर्च कर लिए थे शेष 49.50 लाख बरामद कर लिए गए हैं।
अखिलेश प्रसाद ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अप्रैल को दोपहर लगभग 03ः30 बजे उसके जीजा उमेश अग्रवाल ने उसे फोन पर बताया कि वह पारिवारिक कार्य से शहर से बाहर हैं। उसी दिन दोपहर करीब 03ः00 बजे उनका ड्राइवर कृष्णा साहू और एकाउंटेंट भूपेन्द्र देवांगन कम्पनी की कार (एमजी विंडसर सी जी/04/क्यू जी/6633) में कचना रायपुर से लगभग 50 लाख रुपये लेकर बैंक बंद होने के कारण देवपुरी स्थित निवास की ओर जा रहे थे। रास्ते में करीब 03ः15 बजे गीतांजली नगर स्थित भारत माता मूर्ति के पास ड्राइवर कृष्णा साहू ने गुटखा लेने के बहाने भूपेन्द्र देवांगन को कार से उतार दिया। जैसे ही भूपेन्द्र गुटखा खरीदने उतरे, कृष्णा साहू कार सहित उसमें रखे नगद 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। भूपेन्द्र द्वारा शोर मचाने और फोन करने के बावजूद वह नहीं रुका तथा अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी कृष्णा साहू के विरूद्ध थाना खम्हारडीह रायपुर में अपराध क्रमांक 136/26 धारा 316(4) दर्ज कर तलाश शुरू की।
थाना प्रभारी खम्हारडीह सुश्री मानसी नानाभाउ साकोरे (भा.पु.से.) एवं थाना प्रभारी मुजगहन अमित कोसिमा (रा.पु.से.) के नेतृत्व में एण्टी क्राईम एवं साइबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह की संयुक्त टीम ने प्रार्थी एवं कंपनी के एकाउंटेंट भूपेन्द्र देवांगन से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आरोपी कृष्णा साहू की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। फुटेज के विश्लेषण के दौरान आरोपी द्वारा भागने के लिए उपयोग किए गए मार्गों की पहचान की गई तथा उन सभी मार्गों पर लगे कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपी की मूवमेंट को क्रमबद्ध तरीके से ट्रैक किया गया।
इसी दौरान टीम ने कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने परिवार के सदस्यों एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर पूर्व योजना के तहत उक्त घटना को अंजाम दिया तथा गबन की गई राशि को स्वयं, अपने रिश्तेदारों एवं साथियों में बांट दिया। इसके पश्चात कृष्णा साहू से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर उनकी पतासाजी की गई, जिसके फलस्वरूप 01 महिला एवं अन्य 6 पुरुष को पकड़ा गया। उनसे 49,50,000/- रूपये, एमजी विंडसर सी जी/04/क्यू जी/6633 तथा घटना में प्रयुक्त वर्ना कार सी जी 06 एच बी 8055 कुल कीमत लगभग 66,50,000/- रूपये* जप्त कर प्रकरण में धारा 306, 3(5) जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
01. कृष्णा साहू 30 निवासी ग्राम चुचरूंगपुर थाना मगरलोड जिला - धमतरी। हाल पता - ब्लॉक नंबर 16, मकान नं0- 25 बीएसयूपी कालोनी ढेबर सिटी के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
02. कन्हैया राणा पिता नंदलाल राणा उम्र 32 साल निवासी ग्राम परसदा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद। हाल पता - वर्मापारा पेट्रोल पम्प के पास सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर।
03. श्रीमति सविता साहू पति 36 निवासी रेल्वे क्रासिंग के पास गोगांव सीतानगर थाना गुढियारी जिला रायपुर।
04. भुनेश्वर साहू 37 निवासी ग्राम कमरौद थाना मगरलोड जिला- धमतरी। हाल पता- वार्ड नं0- 12 श्रीराम चौक सुंदर नगर रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर।
05. ओम प्रकाश साहू पिता श्री मुन्ना लाल साहू उम्र 38 साल निवासी- नीम चौक वार्ड नंबर 12 रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर।
06. विष्णु प्रसाद पटेल पिता कन्हैया लाल पटेल उम्र 34 साल निवासी ग्राम हल्दी थाना नंदनीनगर अहिवारा जिला दुर्ग।
07. टीकम पटेल पिता लेखन पटेल उम्र 25 साल निवासी ग्राम हरदी पोस्ट सेमरिया थाना नंदनीनगर जिला दुर्ग।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


.jpeg)
