ताजा खबर

सीमेंट, डीजल कहीं और बेच ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हुआ
27-Apr-2026 9:50 AM
सीमेंट, डीजल कहीं और बेच ड्राइवर ट्रक छोड़ कर फरार हुआ

रायपुर, 27 अप्रैल। नेवरा पुलिस ने ट्रक चालक पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। ड्राइवर ने ट्रक में लोड सीमेंट और डीजल कहीं और बेच ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।

वार्ड 14 नेवरा निवासी जगदीश प्रसाद ने कल देर रात रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस के अनुसार ड्राइवर कमलेश साहू 16 मार्च को सेंचुरी सीमेंट बैकुंठ प्लांट से अपने ट्रक में 700 बोरी सीमेंट,150 लीटर डीजल लोड कर अंबिकापुर के लिए निकला था। इसकी कीमत 2.25 लाख रूपए है। इसे उसने नेवरा से अंबिकापुर के बीच किसी जगह किसी अज्ञात को बेच दिया। मूल खरीदार ने  माल नहीं पहुंचने की शिकायत बैकुंठ और जगदीश से की। जगदीश ने ट्रक की तलाश की तो वह अंबिकापुर के पास गुगली ढाबे में खाली खड़ी मिली। ड्राइवर कमलेश फरार हो गया था। जगदीश ने कल रात नेवरा पुलिस ने धारा 316-3 के तहत मामला दर्ज कराया।


अन्य पोस्ट