ताजा खबर

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल, डीज़ल और गैस के इस्तेमाल को लेकर दी ये सलाह
27-Apr-2026 9:18 AM
पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल, डीज़ल और गैस के इस्तेमाल को लेकर दी ये सलाह

रविवार को भारत के पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने भारत में पेट्रोल, डीज़ल और गैस को लेकर आम लोगों के लिए सलाह जारी की है.

मंत्रालय ने कहा है, "नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी करने से बचें. सरकार पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है."

आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे अफ़वाहों से सावधान रहें.

इसके साथ लोगों को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों मसलन पीएनजी और इलेक्ट्रिक या इंडक्शन कुकटॉप के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया गया है.

ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट की वजह से तेल और गैस की सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है.

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने सभी आम लोगों से आग्रह किया है कि वे मौजूदा हालात में ऊर्जा की बचत करें.

मंत्रालय ने दावा किया है कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि घरेलू एलपीजी, घरेलू पीएनजी और सीएनजी (गाड़ियों के लिए) की 100% आपूर्ति की जा रही है.

इसके साथ ही मांग पर दबाव कम करने के लिए केरोसिन और कोयले जैसे वैकल्पिक ईंधन भी उपलब्ध कराए गए हैं.

मंत्रालय ने कहा है कि मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के कारण एलपीजी की आपूर्ति अभी भी प्रभावित हो रही है. इसलिए घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट