ताजा खबर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकार नोरा ओ'डोनल को 'शर्मनाक' कहा.
दरअसल, सीबीएस न्यूज़ के 60 मिनट्स नामक प्रोग्राम में ट्रंप का इंटरव्यू पत्रकार नोरा ले रही थीं. तभी उन्होंने व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर में गोली चलाने वाले संदिग्ध शख़्स के मैनिफ़ेस्टो (मक़सद) का ज़िक्र किया. हमलावर ने ट्रंप के एपस्टीन से जुड़े होने का ज़िक्र किया था जिसे पत्रकार ने ट्रंप के सामने पढ़कर सुनाया.
इस पर ट्रंप ने कहा, "मुझे पता था तुम ये पढ़ोगी, क्योंकि तुम लोग बहुत ख़राब हो. हां, उसने लिखा था. लेकिन मैं न तो बलात्कारी हूं और न ही मैंने किसी का बलात्कार किया."
ट्रंप ने आगे कहा, "तुमने किसी बीमार आदमी की बकवास पढ़ी? मुझे उन चीज़ों से जोड़ा गया जिनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं. मुझे पूरी तरह से बरी कर दिया गया था."
ट्रंप ने फिर कहा, "मैंने मैनिफ़ेस्टो पढ़ा. वो बीमार आदमी है. लेकिन तुम्हें शर्म आनी चाहिए कि तुमने वो पढ़ा, क्योंकि मैं वैसा नहीं हूं."
नोरा ने साफ़ किया कि वो शब्द उनके नहीं हैं. लेकिन ट्रंप ने कहा कि उन्हें टीवी पर ये नहीं पढ़ना चाहिए था. (bbc.com/hindi)


