ताजा खबर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी के दौरान हुई फ़ायरिंग पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्रतिक्रिया आई है.
बराक ओबामा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी. लेकिन हम सबकी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम यह सुनिश्चित करें कि हिंसा का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है"
उन्होंने लिखा, "यह हमें यह भी याद दिलाता है कि यूएस सीक्रेट सर्विस एजेंट हर दिन कितनी बहादुरी दिखाते हैं. मैं उनका आभारी हूं. हमले में घायल हुए एजेंट का भी मैं शुक्रगुज़ार हूं."
बता दें कि डिनर कार्यक्रम में फ़ायरिंग के बाद संदिग्ध शख़्स को हिरासत में ले लिया गया था.
इस घटना के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से जानकारी साझा की थी. उन्होंने हमलावर को 'बीमार' बताया.
गौरतलब है कि वॉशिंगटन हिल्टन में होने वाले इस कार्यक्रम में हर साल राष्ट्रपति, कई कैबिनेट मंत्री और प्रशासन के बड़े अधिकारी आते हैं. इसके अलावा सैकड़ों पत्रकार भी मौजूद रहते हैं. (bbc.com/hindi)


