ताजा खबर

आधी रात चांदी की चेन लूटने वाले हिस्ट्रीशीटर और दो नाबालिग गिरफ्तार
26-Apr-2026 10:04 PM
आधी रात चांदी की चेन लूटने वाले हिस्ट्रीशीटर और दो नाबालिग गिरफ्तार

रायपुर, 26 अप्रैल। बीती रात मोबाइल लूटने वाले हिस्ट्रीशीटर और उसके दो नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किए गए हैं।

सरस्वती नगर पुलिस के अनुसार सुजल लदेर ने 25-26  की दरम्यानी रात वह अपने दोस्त वैभव यादव के साथ चंगोराभाठा से अपने स्कूटी से शिवानंद नगर घर जा रहा था।  इसी दौरान करीब 02ः40 बजे कुकुरबेडा गुरूद्वारा के पीछे पहुंचे थे। दोनों को जहां तीन लडकों ने रूकवाया और चाकू दिखा कर डराते धमकाते हुये जो सामान रखे हो सबको दे दो कहकर  हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए वैभव के आधार कार्ड तथा सुजल  के गले में पहने चांदी की चेन को लूट कर भाग गये। इस  रिपोर्ट पर पुलिस साथ ही आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज की  बारीकी से छानबीन कर  एक की पहचान पुराने हिस्ट्रीशीटर आकाश नायक उर्फ जेडी के रूप में की। उसे  पकड़कर पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य 02 नाबालिग साथियों के साथ मिलकर लूट  को अंजाम देना स्वीकार किया। इस पर दोनों को  भी पकड़ा गया। तीनों को गिरफ्तार कर उनसे चांदी के चेन, आधार कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू जप्त कर प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया। 
 आकाश नायक उर्फ जेडी थाना सरस्वती नगर में आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।
 
गिरफ्तार आरोपी- 

01.आकाश नायक उर्फ जेडी पिता सुरेन्द्र नायक उम्र 24 साल निवासी कुकुरबेड़ा थाना सरस्वती नगर रायपुर।

02. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।


अन्य पोस्ट