ताजा खबर

मंदिर हसौद थाना के सामने एक बस पलटी, क‌ई घायल
25-Apr-2026 7:38 PM
मंदिर हसौद थाना के सामने एक बस पलटी, क‌ई घायल

रायपुर, 25 अप्रैल। महासमुंद हाइवे पर मंदिर हसौद थाना के सामने एक बस पलट गई।  रायपुर से महासमुंद जा रही बस की तेज रफ्तार पर ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और रोड डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। इसमें सवार एक दर्जन यात्रियों के घायल होने की सूचना है। जिन्हें मंदिर हसौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और, रिम्स में भर्ती कराया गया है। भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। ड्राइवर नशे में भी बताया गया है।बस को क्रेन से किनारे किया गया।


अन्य पोस्ट