ताजा खबर
धोखा खाए युवक ने की आत्महत्या
25-Apr-2026 4:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 25 अप्रैल । बीती रात भाठागांव निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात वह अपने कमरे में वह अकेला था। उसके पिता और छोटा भाई कमरे से लगे छत में सोए थे और मां किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी । मृतक कोमल वर्मा(25) एयरपोर्ट में काम करता था। वह मूलतः बलौदा बाजार के सुहेला थाना अंतर्गत खपराडीह गांव का रहने वाला था।माता-पिता और भाई के साथ भाठागांव में अपने खुद के मकान में रहता था।
कमरे से मौके पर सुइसाइड नोट भी मिला है।
इसमें युवक ने एक युवती के नाम का जिक्र करते हुए धोखा देने और अन्य लड़कों से संबंध रखने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव को PM के बाद परिजनों को सौंप दिया है।सुसाइड नोट मोबाइल जप्त कर पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है ।परिवारवालों ने की लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


