ताजा खबर
राज्यसभा के 73 विपक्षी सांसदों ने देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए एक नोटिस सौंपा है. राष्ट्रपति को संबोधित करता हुआ यह नोटिस राज्यसभा के महासचिव को सौंपा गया है. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी दी है.
उन्होंने लिखा, "अब मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नौ विशिष्ट आरोप हैं, जिन्हें बेहद विस्तार से दर्ज किया गया है और जिन्हें न तो नकारा जा सकता है और न ही दबाया जा सकता है. उनका पद पर बने रहना संविधान पर एक हमला है. यह पूरी तरह शर्मनाक है कि वह व्यक्ति अब भी पद पर बना हुआ है, ताकि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारों पर काम कर सके."
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, राज्यसभा सचिवालय अब इस नोटिस की जांच करेगा और यह प्रक्रिया स्थापित संसदीय प्रक्रियाओं के अनुसार आगे बढ़ेगी. यदि इसे स्वीकार कर लिया जाता है, तो इस प्रस्ताव की वजह से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आचरण की औपचारिक जांच शुरू हो सकती है. (dw.com/hi)


