ताजा खबर
ईरान पर प्रतिबंधों के बाद अमेरिका ने आर्थिक दबाव बढ़ाने की भी बात कही
25-Apr-2026 8:48 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि वह "ईरान के ग़ैरक़ानूनी तेल कारोबार को अस्त-व्यस्त करने के लिए निर्णायक क़दम" उठा रहा है.
इसमें वित्त विभाग की ओर से शुक्रवार को लगाए गए प्रतिबंध शामिल हैं.
ये प्रतिबंध "एक स्वतंत्र और बड़ी चीनी रिफ़ाइनरी और क़रीब 40 अन्य ठिकानों" पर लगाए गए हैं, जिन्हें विभाग ने ईरान के तेल निर्यात के लिए "अहम लाइफ़लाइन" बताया है.
विदेश विभाग ने कहा कि ये पाबंदियां उन आय स्रोतों को रोकती हैं जिनसे ईरानी शासन की "मध्य पूर्व में अस्थिरता फैलाने वाली गतिविधियों" को फंड मिलता है.
बयान में कहा गया है, "अमेरिका, आर्थिक मंदी के तहत ईरान और उसके ग़ैरक़ानूनी ऊर्जा कारोबार को सहारा देने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर आर्थिक दबाव और बढ़ाएगा." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


