ताजा खबर

सुदर्शन का शतक, गुजरात टाइटन्स ने बनाए तीन विकेट पर 205 रन
24-Apr-2026 9:38 PM
सुदर्शन का शतक, गुजरात टाइटन्स ने बनाए तीन विकेट पर 205 रन

बेंगलुरु, 24 अप्रैल। गुजरात टाइटन्स ने साई सुदर्शन (100 रन) के शतक की बदौलत शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ तीन विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया।

गुजरात टाइटन्स के लिए सुदर्शन के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 32 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 128 रन की भागीदारी निभाई।

सुदर्शन ने 58 गेंद की पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए।

आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड, सूयश शर्मा और भुवनेश्वर कुमार ने एक एक विकेट झटका।

गुजरात टाइटन्स पारी :

साई सुदर्शन का एवं बो हेजलवुड 100

शुभमन गिल का पडिक्कल बो सूयश 32

जोस बटलर का हेजलवुड बो भुवनेश्वर 25

वाशिंगटन सुंदर नाबाद 19

जेसन होल्डर नाबाद 23

अतिरिक्त : 06

कुल : 20 ओवर में तीन विकेट पर 205 रन

विकेट पतन : 1-128, 2-160, 3-177

गेंदबाजी :

भुवनेश्वर 4-0-31-1

हेजलवुड 4-0-40-1

रसिख सलाम 3-0-28-0

कृणाल पांड्या 4-0-50-0

शेफर्ड 1-0-17-0

सूयश शर्मा 4-0-36-1

जारी (भाषा)


अन्य पोस्ट