ताजा खबर

निकाय, पंचायत चुनाव की घोषणा 5 के बाद किसी भी दिन
24-Apr-2026 8:36 PM
निकाय, पंचायत चुनाव की घोषणा 5 के बाद किसी भी दिन

निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने ली उच्च स्तरीय बैठक

रायपुर, 24 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने द निकायों एवं पंचायतों के आगामी आम/उप निर्वाचन मई-जून  की तैयारियों के संबंध में आज बैठक की।

श्री सिंह ने बताया कि नगरपालिकाओं के कुल 83 पदों (अध्यक्ष के 06 पद एवं पार्षद के 77 पद) तथा पंचायतों के कुल 1202 पदों (जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 एवं पंच के 1110 पद) हेतु आम/उप निर्वाचन  प्रस्तावित है। इसके लिए वोटर लिस्ट  का अंतिम प्रकाशन 05 मई  को किया जाएगा, जिसके पश्चात आयोग निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया जायेगा।

आयुक्त श्री सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग को निर्वाचन हेतु पर्याप्त अधिकारी/कर्मचारियों की उपलब्धता, आदर्श आचरण संहिता के  आवश्यक निर्देश तथा मतदान तिथि को सामान्य अवकाश घोषित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । साथ ही सामान्य प्रेक्षकों की उपलब्धता के संबंध में अतिरिक्त अधिकारियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में आयोग की सचिव श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, सचिव जीएडी अविनाश चंपावत, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव  बसवराजू एस, संचालक पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया सहित निर्वाचन आयोग के अधिकारीगण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट