ताजा खबर
बिजली तार कंडक्टर चोरी करने वाले 4 गिरफ्तार, ये रेप,डकैती के पुराने अपराधी भी हैं
24-Apr-2026 7:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
7 लाख के सामान, कार बाइक जब्त
रायपुर, 24 अप्रैल। खरोरा पुलिस ने इलाके के अलग-अलग गांवों में बिजली पोल और ट्रांसफार्मर से वायर चोरी करने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनसे 7 लाख रुपए के एल्यूमीनियम तार और बिजली के अन्य सामान जब्त किए गए हैं। ये सभी रेप डकैती के मामलों जेल जा चुके थे।
विद्युत कंपनी के कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने 14 अप्रैल को थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। ग्राम कोनारी (रामदूत इस्पात के पीछे) में किसानों के कृषि पम्प कनेक्शन स्थापित निम्नदाब बिजली लाइन का नियमित निरीक्षण किया जाता है। 13 अप्रैल की शाम 6ः00 बजे तक लाइन सही स्थिति में थी। लेकिन अगले दिन सुबह लगभग 8ः00 बजे, ग्राम कोनारी निवासी मांगीलाल वर्मा जब अपने खेत में सिंचाई के लिए पम्प चालू करने पहुंचे, तो पाया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। मौके पर निरीक्षण करने पर पाया गया कि सीमेंट (PCC) पोल तोड़ दिए गए थे तथा केबल गायब थे। अज्ञात चोरों द्वारा बिजली के तार काटकर चोरी कर ले गए थे, जिससे बिजली लाइन बाधित हो गई थी । इस रिपोर्ट पर धारा 303(2), 324(4), 3(5) एवं लोकसंपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम की धारा 03 दर्ज कर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया ।
चोरी के तरीके के आधार पर इस प्रकार की चोरी करने वाले पुराने आरोपियों की भी जानकारी ले रही थी।
इसी दौरान टीम को खरोरा निवासी देव प्रसाद पारधी के संबंध में जानकारी मिली । पुलिस का कहना है कि वह 13 तारीख को को घटनास्थल के आसपास उसे अन्य व्यक्तियों के साथ देर रात संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। उसे पकड़ कर पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों मनमोहन नारंग, हेमलाल धृतलहरे एवं पंकज कुमार टंडन के साथ मिलकर चोरी स्वीकार की। इसके पश्चात तीनों को भी भी गिरफ्तार किया गया।
चारों आरोपियों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि उन्होंने इसी तरीके से वर्ष 2025 में थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र के ग्राम चांपा खार एवं ग्राम कोनारी में लगे बिजली पोल को तोड़कर तार व कंडक्टर की चोरी की थी।
इसी प्रकार आरोपियों द्वारा थाना खरोरा क्षेत्र में भी बिजली पोल को तोड़कर तार व कंडक्टर चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया, जिनमें उनके विरुद्ध उक्त धाराओं के अंतर्गत दो अपराध पंजीबद्ध हैं।
चारों को गिरफ्तार कर उनसे एल्यूमिनियम वायर - 5500 मीटर, केबल वायर - 30 मीटर, व्ही क्रॉस एंगल - 04 नग, एल्यूमिनियम कटर मशीन - 02 तथा घटना में प्रयुक्त 01 ओमनी कार एवं 01 बाइक कुल कीमत लगभग 7,00,000/- रूपए जप्त किए गए ।
देव प्रसाद पारधी पूर्व में थाना तिल्दा नेवरा से आबकारी एक्ट खरोरा से मारपीट सहित 3 प्रकरणों में जेल जा चुका है। पंकज कुमार टंडन एवं हेमलाल धृतलहरे थाना विधानसभा से डकैती में तथा मनमोहन नारंग थाना मंदिर हसौद से दुष्कर्म के प्रकरण में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
01. देव प्रसाद पारधी 38 देवगांव खरोरा जिला।
02. मनमोहन नारंग पिता 25 बाहनाकाडी वार्ड 05, थाना मंदिर हसौद ।
03. हेमलाल धृतलहरे 33 परसवानी खरोरा हाल पता - चन्दखुरी फार्म कौशिल्या बिहार वार्ड 12 मंदिरहसौद ।
04. पंकज कुमार टंडन 19 राखी पाटन दुर्ग।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


