ताजा खबर

सैमसन का शतक, सीएसके के छह विकेट पर 207 रन
23-Apr-2026 9:34 PM
सैमसन का शतक, सीएसके के छह विकेट पर 207 रन

मुंबई, 23 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (नाबाद 101) के शतक की मदद से बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट पर 207 रन बनाए।

सैमसन ने आईपीएल में अपने पांचवें शतक के लिए 54 गेंद खेलीं जिसमें 10 चौके और छह छक्के जडे़ थे।

उनके अलावा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 22 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रन का योगदान दिया।

मुंबई इंडियंस के लिए ए एम गजनफर और अश्विनी कुमार ने दो दो विकेट झटके जबकि जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर को एक एक विकेट मिला।

 

चेन्नई सुपर किंग्स पारी :

संजू सैमसन नाबाद 101

रुतुराज गायकवाड़ का तिलक बो गजनफर 22

सरफराज खान बो सैंटनर 14

शिवम दुबे का गजनफर 05

डेवाल्ड ब्रेविस का बुमराह बो अश्विनी 21

कार्तिक शर्मा का सैंटनर बो बुमराह 18

जेमी ओवरटन का धीर बो अश्विनी 15

अकील हुसैन नाबाद 02

अतिरिक्त : 09

कुल योग : 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन

विकेट पतन : 1-32, 2-72, 3-91, 4-122, 5-165, 6-181

गेंदबाजी

बुमराह 4-0-31-1

हार्दिक 2-0-38-0

गजनफर 4-0-25-2

सैंटनर 4-0-44-1

अश्विनी 4-0-37-2

कृष भगत 2-0-31-0

जारी (भाषा)


अन्य पोस्ट