ताजा खबर

27 को निगम सामान्य सभा से भी निंदा प्रस्ताव पारित कराएगी भाजपा
23-Apr-2026 8:07 PM
27 को निगम सामान्य सभा से भी निंदा प्रस्ताव पारित कराएगी भाजपा

रायपुर, 23 अप्रैल। भाजपा ने अपने बहुमत वाली नगर निगम, पालिका परिषद और नगर पंचायतों से भी कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कराएगी। संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने के कांग्रेस को दोषी ठहरा रही है। इस सिलसिले में सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने  27 अप्रैल  को प्रात 11 बजे से विशेष सामान्य सभा (विशेष सम्मिलन) की बैठक आहुत की  है।  बैठक में  महिला सशक्तिकरण हेतु अल्पकालिक जनजागरूकता अभियान के आयोजन एव समन्वय पर चर्चा और विचार विमर्श किया जायेगा।


अन्य पोस्ट