ताजा खबर

रायपुर स्काईवॉक ब्रिज का शेष निर्माण तेजी से जारी
23-Apr-2026 8:02 PM
रायपुर स्काईवॉक ब्रिज का शेष निर्माण तेजी से जारी

रात्रिकालीन शिफ्ट में हो रहा कार्य, यातायात व सुरक्षा का रखा जा रहा विशेष ध्यान

रायपुर, 23 अप्रैल। राजधानी के मुख्य मार्गों पर पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए स्काईवॉक ब्रिज का शेष निर्माण कार्य अब तेजी से पूरा किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग सेतु परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता  एस के कोरी  ने  बताया कि 
स्काईवॉक के खराब हुए भागों में आवश्यकतानुसार सुधार एवं प्रतिस्थापन का कार्य भी साथ-साथ किया जा रहा है। चूंकि यह निर्माण कार्य शहर के मध्य अत्यधिक यातायात वाले क्षेत्र में हो रहा है, इसलिए नागरिकों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर कार्य रात्रिकालीन समय में कराया जा रहा है।

स्काईवॉक ब्रिज का शेष कार्य शासन के निर्देशानुसार प्राथमिकता से कराया जा रहा है। गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखते हुए कार्य में तेजी लाई गई है। विगत वर्षों में प्रभावित हुए हिस्सों की मरम्मत कर निर्माण किया जा रहा है। रात्रिकालीन शिफ्ट में कार्य कराने से आम जनता को यातायात में असुविधा नहीं होगी। कार्य पूर्ण होने पर शहरवासियों को पैदल आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।


अन्य पोस्ट