ताजा खबर

टेक्नीकल टावर के निर्माण की धीमी गति से नाराज़ हुईं मीनल
23-Apr-2026 5:05 PM
 टेक्नीकल टावर के निर्माण की धीमी गति से नाराज़ हुईं मीनल

 टावर निर्माण में कृष्ण कुंज का एक भी वृक्ष नहीं कटेगा-महापौर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 23 अप्रैल ।  महापौर मीनल चौबे मुख्यमन्त्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत तेलीबांधा में स्वीकृत टेक्नीकल टावर निर्माण स्थल  पहुंची। वहां जारी  नींव खुदाई के कार्य का  निरीक्षण किया। यह टावर 40 करोड़ की लागत से निर्मित होना है।

महापौर चौबे ने नींव के कार्य की धीमी गति को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त की और तत्काल तेज करते हुए मानसून की पहली बारिश होने के पूर्व प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए ।  महापौर ने कहा कि टावर निर्माण में कृष्ण कुंज का एक भी वृक्ष नहीं काटा जाए। 

बताया गया कि टेक्नीकल टावर निर्माण हेतु दो वर्ष की समयावधि निर्धारित की गयी है। लगभग 2 माह पूर्व  ही कार्यादेश जारी किया गया है।
उनके साथ एस‌ई  इमरान खान उपअभियंता श्रीमती अर्जिता दीवान सहित अन्य  अधिकारी भी रहे।


अन्य पोस्ट