ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 23 अप्रैल । ढाई माह पहले मोबाईल का फ्लिप कवर रिफंड करवाने के नाम से ऑनलाईन ठगी करने वाला साइबर ठग को 24 परगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने
अलग-अलग खातों में कुल 1,35,825/- रू. का ट्रांसफर कराए थे।
रामेश्वर नगर भनपुरी निवासी ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव 43 ने 2 फरवरी को थाना खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसे 2 फरवरी की सुबह 10.00 बजे उसके मोबाईल नंबर में अज्ञात नंबर से काल कर मोबाईल का फ्लिप कवर रिफंड करवाने के नाम पर एसबीआई बैंक ब्रांच कादीपुर सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के खाता में संचालित यूपीआई के माध्यम से 49913.00 रुपए एवं 5999.00 रुपए का एवं एचडीएफसी बैंक के खाता से 79913.00 रुपए कुल 135825/- रुपये का ऑनलाईन ट्रांजेक्शन कराकर धोखाधड़ी की थी ।
खमतराई में पुलिस धारा 318 (4) दर्ज कर साइबर सेल की मदद से पड़ताल कर रही थी।
इस दौरान प्रार्थी के बैंक खातों से ट्रांजेक्शन डिटेल्स प्राप्त कर सायबर सेल के सहयोग से तकनीकी जांच कर आरोपी के बैंक खातें में ट्रांसफर राशि एवं संबंधित बैंक से आरोपी धारक का नाम पते की जानकारी हासिल किया। इसमें आरोपी खाता धारक साउथ 24 परगना पं. बंगाल के निवासी बताया गया। इस, पर पुलिस टीम आरोपी के दिये पते पर भेजी गई । जहां स्थानीय थाना बरईपुर पुलिस के सहयोग से दबिश देकर आरोपी मोबाईल नम्बर के धारक संदेही/आरोपी शशांक बैद्य 29 को पकड़ा गया। उसे रायपुर लाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी - शशांक बैद्य पिता मृत्युंजय बैद्य उम्र 29 साल पता बुरईपुर कुलपी रोड जिला साउथ 24 परगना राज्य पश्चिम बंगाल ।


