ताजा खबर
महुआ मोइत्रा का सौरभ सिंह पर आरोप
23-Apr-2026 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘एक्स’ पर लिखा-नबीन भी नहीं बचा पाएंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोलकाता/रायपुर, 23 अप्रैल। पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। इसी कड़ी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक पोस्ट में राज्य खनिज निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह को लेकर दावा किया है कि मेरे ट्वीट के बाद उन्होंने एल्गिन होटल से चेक-आउट कर अपनी टीम के साथ नोवोटेल का रुख किया। ताकि वितरण काम जारी रख सकें।
पोस्ट में यह भी कहा गया है कि टीएमसी सांसद ने ट्वीट के जरिए चेतावनी दी है कि चुनाव के बाद धांधली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह बंगाल है, और नितिन नबीन का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी को बचा नहीं पाएंगे। इस पूरे मामले में महुआ मोइत्रा की ट्वीट पर सौरभ सिंह से चर्चा की कोशिश की गई लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


