ताजा खबर
विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 30 को
23-Apr-2026 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 23 अप्रैल । छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत किया गया है। राज्य सरकार के आग्रह पर राज्यपाल ने अपनी मंजूरी दे दी है। कुछ ही देर में विधानसभा से सत्र आहूत करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इस विशेष बैठक में महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष की भूमिका को लेकर सत्ता रूढ़ भाजपा निंदा प्रस्ताव पारित करेगी। वहीं कांग्रेस ने कहा है कि वह सदन में पुरजोर तरीके से प्रस्ताव के विरोध में अपने तथ्य रखेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


