ताजा खबर
30 को विशेष सत्र का प्रस्ताव राजभवन भेजा
22-Apr-2026 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 22 अप्रैल । विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह ने 30 अप्रैल को एक दिन के विशेष सत्र आहूत करने का आग्रह पत्र राज्यपाल रमेन डेका को भेजा है। आज की कार्यावधि समाप्त होने तक इन पंक्तियों के लिखे जाने तक राजभवन से तिथि तय नहीं हुई थी।
दूसरी ओर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि सरकार की ओर से 30 अप्रैल को विशेष सत्र आयोजित करने का आग्रह हुआ। विधानसभा अध्यक्ष तय करेंगे कि कितने दिन का सत्र होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने आधी आबादी को उनके संवैधानिक अधिकार से वंचित करने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया है कि उनके अधिकार दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


