ताजा खबर
गिफ्ट शाप में आग, 20 लाख के नुकसान का दावा
22-Apr-2026 4:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 22 अप्रैल । राजधानी के पवन विहार कॉलोनी में बुधवार की सुबह सात बजे भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शॉप संचालक की लापरवाही यह आग लगी। बताया जाता है कि गिफ्ट दुकान में फायर सेफ्टी उपकरण नहीं थे। वहीं फायर उपकरण का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया था। सुरक्षा के कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं था।
यह दुकान न्यू राजेंद्र नगर स्थित पवन विहार रहवासी कॉलोनी में स्थित है। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने से करीब 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


