ताजा खबर
महादेवघाट में महिला की लाश मिली, हत्या की आशंका
22-Apr-2026 11:59 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 अप्रैल। खारून तक पर महादेवघाट में पूर्वाह्न अज्ञात महिला की लाश मिली है।
मृतका के सर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिर पर चोट की वजह से पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मान कर जांच कर रही है। शरीर फूलने की वजह से लाश दो से तीन दिन पुरानी होने की भी आशंका जताई गई है।मृतका के शरीर में को गोदना आदि न होने से पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने डीडी नगर, पुरानी बस्ती और अमलेश्वर थाने में दर्ज लापता लोगों के परिजनों को बुलाकर भी पहचान की कोशिश कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


