ताजा खबर

आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट, ये वजह सामने आई
22-Apr-2026 11:53 AM
आईटी कंपनियों के शेयरों में गिरावट, ये वजह सामने आई

 

भारतीय शेयर बाज़ारों में बुधवार को एचसीएल टेक समेत कई आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई.

बुधवार को शुरुआती कारोबार में एचसीएल टेक के शेयर क़रीब 10% गिर गए. वजह रही कंपनी के जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे. कंपनी ने अगले वित्तीय वर्ष की आय का आउटलुक 1 से 4 फ़ीसद दिया है. कई विश्लेषकों ने ये ग्रोथ 4 फ़ीसद तक होने की उम्मीद जताई थी.

इस कारण निवेशकों ने नेगेटिव रिएक्शन दिया और शेयर में तेज़ गिरावट देखने को मिली.

सुबह के कारोबार में एचसीएल टेक का शेयर 9.64% गिरकर ₹1,302 तक पहुंच गया. इसका असर बाक़ी आईटी कंपनियों पर भी पड़ा और उनके शेयर भी लुढ़क गए.

शुरुआती कारोबार में इंफ़ोसिस का शेयर 2.8%, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 1.9% और टेक महिंद्रा का शेयर 4.2% गिरा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट