ताजा खबर

नर्सिंग काउंसिल की निलंबित रजिस्ट्रार उसारे पर अब एफ‌आईआर
22-Apr-2026 8:55 AM
नर्सिंग काउंसिल की निलंबित रजिस्ट्रार उसारे पर अब एफ‌आईआर

रायपुर, 22 अप्रैल। नर्सिंग काउंसिल की निलंबित रजिस्ट्रार दुर्गावती उसारे पर गोलबाजार थाने में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है। 

नर्सिंग संचालनालय में उप संचालक डा निधि ग्वालरे की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 318-4 का अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दुर्गावती उसारे पर 24 मार्च 22 से 21 अप्रैल 26 के बीच कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर पंजीयन करने और वित्तीय अनियमितता कर शासन को आर्थिक हानि पहुंचाया। पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने 8 अप्रैल को  उसारे को निलंबित कर दिया था। यह कार्रवाई प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मान्यता देने, वित्तीय अनियमिततायाएं, पद का दुरुपयोग समेत अन्य लापरवाही पाए जाने पर की गई है। उन्हें प्रभार से हटाते हुए रायपुर सीएमएचओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय से निलंबन आदेश जारी हुआ है. विभागीय जांच में प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्रस्तावित करना, वित्तीय अनियमितता करना, शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाना, तथ्यों को छुपाकर भ्रमित जानकारी प्रस्तुत करना, नियम विरूद्ध कार्य करना और स्वहित में पद का दुरूपयोग करना पाया गया।


अन्य पोस्ट