ताजा खबर

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीज़फ़ायर आगे बढ़ाया, पाकिस्तान का ज़िक्र करते हुए ये कहा?
22-Apr-2026 8:54 AM
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीज़फ़ायर आगे बढ़ाया, पाकिस्तान का ज़िक्र करते हुए ये कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम को और बढ़ा दिया है. हालांकि, उन्होंने कहा है कि नाकाबंदी अभी भी जारी रहेगी.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान की सरकार अंदरूनी तौर पर बंटी हुई है, जैसी उम्मीद थी. पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने मांग की है कि ईरान पर हमला तब तक रोके रखें जब तक उनके नेता और प्रतिनिधि एक साझा प्रस्ताव लेकर नहीं आते."

ट्रंप ने लिखा, "इसलिए मैंने हमारी सेना को आदेश दिया है कि नाकाबंदी जारी रखी जाए और बाकी मामलों में पूरी तरह तैयार रहें. युद्धविराम को तब तक बढ़ाया जाएगा जब तक उनका प्रस्ताव सामने नहीं आता और बातचीत पूरी नहीं होती, चाहे नतीजा कुछ भी हो."

इसके बाद व्हाइट हाउस ने यह पुष्टि की है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा रद्द कर दी गई है.

वेंस इस महीने दूसरी बार इस्लामाबाद जाने वाले थे. वह बुधवार को पहुंचने वाले थे ताकि ईरानी अधिकारियों के साथ समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट