ताजा खबर

JEE एडवांस के फॉर्म भरे जाएंगे 23 से…
21-Apr-2026 9:49 PM
JEE एडवांस के फॉर्म भरे जाएंगे 23 से…

मेन-2 क्लियर करने वाले ढाई लाख युवाओं के लिए 

रायपुर, 21 अप्रैल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। जिन युवाओं ने यह एग्जाम क्लियर कर लिया है, उनके लिए अहम खबर ये है कि जेईई एडवांस के लिए आवेदन 23 अप्रैल से शुरू होंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जेईई मेन-2 के रिजल्ट के बाद टॉप 2.5 लाख छात्र जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। इस बार कुल 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। टॉपर्स की सूची में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का दबदबा रहा।

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?

– ऑफिशियल साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

– “JEE (Main) Result” लिंक पर क्लिक करें।

– अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (Password के रूप में) दर्ज करें। सुरक्षा पिन भरकर सबमिट करें और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।


अन्य पोस्ट