ताजा खबर

रायपुर में नेचुरल गैस पाईप लाईन डालने हरियाणा सिटी गैस कंपनी अधिकृत, शीघ्र शुरू करेगी
21-Apr-2026 7:13 PM
रायपुर में नेचुरल गैस पाईप लाईन डालने  हरियाणा सिटी गैस कंपनी अधिकृत, शीघ्र शुरू करेगी

पेयजल पाईप लाईन क्षतिग्रस्त नहीं करने,खोदे ग‌ई सड़कें तत्काल सुधारने कहा 

रायपुर, 21 अप्रैल। राजधानी शहर में नेचुरल गैस पाईप लाईन डालने का कार्य  शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा सिटी गैस कंपनी को पेट्रोलियम मंत्रालय ने अधिकृत किया है । सोमवार को पेट्रोलियम कंपनियों के छत्तीसगढ़ नोडल अधिकारी नितिन चौहान ने बताया था कि जुलाई से घरों में आपूर्ति शुरू की जानी है।

अभी वर्तमान में यह कार्य प्रारंभिक दौर में रायपुर शहर में है।

इस बीच निगम आयुक्त विश्वदीप ने अपर आयुक्त  पंकज के शर्मा, सभी जोन कमिश्नरों, ईई और अन्य अधिकारियों के साथ हरियाणा सिटी गैस एजेंसी के प्रतिनिधि  राकेश रंजन की मौजूदगी में बैठक की। 

आयुक्त विश्वदीप ने हरियाणा सिटी गैस एजेंसी के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि वह निगम के जोनो के जल और नगर निवेश विभाग के जोन अधिकारियों से समन्वय रखकर शहर में नेचुरल गैस पाईप लाईन डालने का कार्य करें। संबंधित मार्गो की नियमानुसार एनओसी नगर निगम से लेकर एवं निर्धारित दर अनुसार शुल्क जमा करवाकर करवाये और कार्य को समन्वय सहित करें। ताकि कही भी इसे लेकर कोई असुविधा ना होने पाये। आयुक्त ने सभी अभियंताओं को निर्देशित किया कि नेचुरल गैस पाईप लाईन डाले जाने के कार्य के दौरान कही भी पेयजल पाईप लाईन कदापि क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए इसका विशेष ध्यान रखे एवं गर्मी के मौसम में नागरिको को असुविधा ना हो यह ध्यान रखे और समन्वय से कार्य करें। इसके साथ ही जहां भी नेचुरल गैस पाईप लाईन डालने सडक मार्ग खोदे जाये उसकी वहां उसी समय तत्काल प्राथमिकता से आवश्यक मरम्मत एवं सुधार करवा लिया जाये ताकि नागरिको को आवागमन में इससे असुविधा का सामना ना करना पडे।


अन्य पोस्ट