ताजा खबर

एन‌आईटी, ट्रांसमिशन कंपनी के लिए अनुसंधान केन्द्र तैयार करेगा
21-Apr-2026 7:11 PM
एन‌आईटी, ट्रांसमिशन कंपनी के लिए अनुसंधान केन्द्र तैयार करेगा

एम‌ओयू के साथ 1 करोड दिए गए 

रायपुर, 21 अप्रैल। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी ने सीएसआर के तहत एनआईटी. रायपुर द्वारा प्रस्तावित ग्रिड grid  research, intelligence and diagnostic centre अनुसंधान केन्द्र के लिए  राशि स्वीकृत की है। पाॅवर कंपनी के अध्यक्ष ट्रांसमिशन (आईएएस)  सुबोध सिंह एवं डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के अध्यक्ष (आईएएस) डाॅ. रोहित यादव के अनुशंसा में इस परियोजना के लिए प्रारंभिक राशि प्रदान की गई। इस तारतम्य में आज एमडी ट्रांसमिशन  आर.के.शुक्ला  एनआईटी. के डाॅयरेक्टर  एन.व्ही. रामनाराव को एक करोड़ रू. का पत्र सौंपा।

यह सेंटर राज्य स्तरीय का पहला केन्द्र होगा जो छत्तीसगढ़ में विद्युत क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग, कौशल विकास, परीक्षण एवं अनुसंधान के लिए होगा। इस परियोजना से राज्य में एक स्थायी तकनीकी संरचना का निर्माण होगा। इससे ना केवल सीएसपीटीसीएल अन्यथा कई संबध्द्व उद्योग एवं सुक्ष्म-लघु उद्योग और शैक्षणिक संस्थाओं को भी लाभ मिलेगा तथा छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।

इस अनुसंधान केन्द्र की मुख्य विशेषता यह होगी कि इस केन्द्र में उन्नत इलेक्ट्रिकल परीक्षण की व्यवस्था उपलब्ध होगी, जो कि एनएबीएल. मान्यता प्राप्त रहेगी। स्मार्ट ग्रिड विशलेषण और तकनीकी उन्नयन के क्षेत्र में यह कार्य करेगा। अभियंताओं, टेक्निशियन और छात्राओं  के लिए यहां अलग-अलग ट्रेनिंग प्रोग्राम होंगे, जिससे कौशल विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य अग्रणी बनेगा।

इस दौरान में सीएसपीटीसीएल से मुख्य अभियंता मानव संसाधन श्रीमती रश्मि वर्मा, कंपनी सेेक्रेटरी  अरूण मिश्रा, एनआईटी से प्रोफेसर श्रीमती अर्चना शर्मा, एन.डी. लोंधे, डाॅ. के. चन्द्रशेखरन एवं डाॅ. राम्या सेल्वाराज उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट