ताजा खबर

आईपीएल सट्टा बुक कर रहे दो चचेरे भाई समेत 3 सटोरियों को जेल
21-Apr-2026 8:51 AM
आईपीएल सट्टा बुक कर रहे दो चचेरे भाई समेत 3 सटोरियों को जेल

रायपुर, 21 अप्रैल। न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा बुक कर रहे दो चचेरे भाई समेत 3 सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा किया है। इनसे 
4  मोबाइल फोन , 02 मोटर साइकिल एवं 10000/+ रुपए नगद जप्त किए गए। इनसे पूछताछ में सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने  महावीर नगर गुरुद्वारा के पास रविवार देर रात घेराबंदी कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए तीनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया । ये लोग रविवार रात चल रहे आईपीएल मैच के दौरान सट्टा आनलाइन बुक कर रहे थे।
 
 गिरफ्तार आरोपियों का विवरण 
 
01- विनित रंगवानी उर्फ हनी पिता संजय रंगवानी 21  पूजा कुर्सी फैक्ट्री के पास कृष्णापुरी गली नंबर 02 एलआईजी 11 देवपुरी थाना टिकरापारा  l
 
02- दिन्नाशु रंगवानी उर्फ बब्बी पिता अजय रंगवानी उम्र 25 साल पता पूजा कुर्सी फैक्ट्री के पास कृष्णापुरी गली नंबर 02 एलआईजी 12 देवपुरी टिकरापारा  l
 
03- हर्षित मोटवानी पिता गोपाल मोटवानी  22  पता डी 3 गुलमोहर वाटिका महावीर नगर  l

अन्य पोस्ट