ताजा खबर
एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक अपने पद से इस्तीफ़ा देने जा रहे हैं.
एप्पल ने घोषणा की है कि टिम कुक 1 सितंबर 2026 से कंपनी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स के एग्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे और जॉन टर्नस नए सीईओ होंगे. जॉन टर्नस फ़िलहाल हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं.
स्टीव जॉब्स के बाद टिम कुक ने सीईओ का पद संभाला था. अब उनका लगभग 15 साल का कार्यकाल ख़त्म हो रहा है.
भविष्य में कार्यकारी चेयरमैन के तौर पर टिम कुक कंपनी के कुछ कामों में मदद करेंगे, जैसे दुनिया भर के नीति-निर्माताओं से जुड़ना.
वहीं, जॉन टर्नस 2001 में एप्पल की प्रोडक्ट डिज़ाइन टीम से जुड़े थे. 2013 में वे हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने.
टर्नस ने 2021 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ़ हार्डवेयर इंजीनियरिंग के तौर पर एग्ज़ीक्यूटिव टीम जॉइन की. अब वो सितंबर के महीने से सीईओ का पद संभालेंगे.(bbc.com/hindi)


