ताजा खबर

देखें VIDEOS : प्लेन क्रेश के कोई प्रमाण नहीं-कलेक्टर
20-Apr-2026 9:06 PM
देखें VIDEOS : प्लेन क्रेश के कोई प्रमाण नहीं-कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुर, 20 अप्रैल। नारायणपुर क्षेत्र में कथित विमान दुर्घटना की खबरों के बीच प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन अब तक किसी भी तरह के क्रैश के प्रमाण नहीं मिले हैं। कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से विमान दुर्घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे स्वयं एसएसपी और पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्रों में जांच की गई और ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जा रही है। वन विभाग की टीम पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक किसी तरह का मलबा, अवशेष या विमान दुर्घटना से जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

मीडिया से चर्चा में कलेक्टर ने आगे कहा कि ग्रामीणों से भी बातचीत की गई है, लेकिन किसी ने भी न तो विमान गिरने की घटना देखी है और न ही किसी विस्फोट जैसी आवाज सुनने की पुष्टि की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक किसी विमान के लापता होने की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और जांच जारी है।


अन्य पोस्ट