ताजा खबर

शराब घोेटाला, ओवर टाइम भुगतान घोटाले में दो ईओडब्ल्यू की रिमांड पर
20-Apr-2026 7:48 PM
शराब घोेटाला, ओवर टाइम भुगतान घोटाले में दो ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 20 अप्रैल । छत्तीसगढ़ मार्केटिंग कंपनी लिमिटेड (CSMCL) से ओवर टाइम घोटाले में ईओडब्ल्यू दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो. रायपुर में पंजीबद्ध अपराध कमांक 44/2024, धारा-7 (बी), 8. भ्र.नि.अ. 1988 यथासंशोधित 2018 एवं धारा 467, 468, 471, 120-बी भा.द.वि. के प्रकरण में ब्यूरो ने मैन पावर एजेंसी ईगल हंटर साल्युशन लिमिटेड के फील्ड आफिसर अभिषेक कुमार सिंह एवं एकाउंटेट तिजऊ राम निर्मलकर को  19 अप्रैल 26 को गिरफ्तार किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के अधिकारियों द्वारा  29 नवंबर 23 को 03 व्यक्तियों से नगद 28.80 लाख रूपये जप्त कर आवश्यक कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ शासन को सूचना प्रेषित की गई थी, जिसके आधार पर ब्यूरो में प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया था।

विवेचना में पाया गया कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवर टाईम के नाम पर मैन पावर एजेंसियों को लगभग 115 करोड़ रूपये भुगतान किया गया है। नियमानुसार यह राशि शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को देय अतिरिक्त भुगतान थी तथा यह राशि बिलों के माध्यम से मैन पावर एजेंसियों को इस उद्देश्य से भुगतान की जाती थी कि एजेंसियों द्वारा उनके कर्मचारियों को वास्तवित भुगतान किया जाए परन्तु व्यवहार में यह राशि कर्मचारियों को भुगतान न होकर एजेंसियों के माध्यम से अवैध रूप से कमीशन के रूप में निकाली जाती थी तथा सीएसएमसीएल के अधिकारियों एवं प्रायवेट व्यक्तियों को वितरित की जाती थी। अंततः यह रकम अनवर ढेबर तक पहुंचाया जाता था।

विवेचना में पाया गया कि उक्त दोनों आरोपी ईगल हंटर साल्युशन लिमिटेड के कर्मचारी थे तथा  29 नवंबर 23 को रिश्यती रकम 28.80 लाख रूपये कंपनी के बैंक खाते से निकाल कर सीएसएमसीएल के अधिकारियों तक पहुंचाने के लिये आरोपी नवीन प्रताप सिंह तोमर द्वारा भेजे गये व्यक्तियों को देने गये थे।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज  को  विशेष न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर  27 अप्रैल तक पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

आरोपी अभिषेक कुमार सिंह

आरोपी तिजऊ राम निर्मलकर


अन्य पोस्ट