ताजा खबर

प्रेमी के घर प्रेमिका ने फांसी लगाई, युवक गिरफ्तार
20-Apr-2026 6:20 PM
प्रेमी के घर प्रेमिका ने फांसी लगाई, युवक गिरफ्तार

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 20 अप्रैल । टिकरापारा के संतोषी नगर इलाके में  पुलिस ने एक घर से युवती का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। गुढ़ियारी कलिंग नगर निवासी युवती कविता दास 19 रविवार दोपहर को संतोषी नगर गार्डन के पास रहने वाले महफूज खान के घर ग‌ई थी। रात 2.30 से आज सुबह 10.30 बजे के बीच किसी समय उसने फांसी लगा ली। आज सुबह खबर फैलते ही  इलाके में सनसनी फैल गई।  शुरुआती जानकारी के अनुसार, महफूज़ उसका प्रेमी है और उससे मिलने  गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने उसी घर में फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार वह शादी करने के दबाव से परेशान थी।  वहीं मृतका के परिजनों का आरोप है कि युवती शादी के लिए दबाव बनाने से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने इसी बयान पर धारा 105 का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने महफूज़ खान 21 को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है


अन्य पोस्ट