ताजा खबर

देखें VIDEO : जशपुर में प्लेन क्रैश का हल्ला, टीम रवाना
20-Apr-2026 3:59 PM
देखें VIDEO : जशपुर में प्लेन क्रैश का हल्ला, टीम रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जशपुरनगर, 20 अप्रैल।
सोमवार दोपहर जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के चारभाठी क्षेत्र की पहाडिय़ों में एक एयर एम्बुलेंस क्रैश होने का हल्ला उड़ा है। पुलिस ने इस तरह की कोई घटना की पुष्टि नहीं की है। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह मौके पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने गए हैं।

मीडिया को जारी एक नोट में कहा कि जिले में  लेन क्रैश की खबरों को लेकर स्थिति अब भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि अब तक मौके से ऐसा कोई मलबा नहीं मिला है, जिससे विमान हादसे की पुष्टि हो सके।

एसएसपी डॉ. सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में आग लगने से धुआं उठना आम बात है और संभव है कि उसी को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हो।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ पोर्टलों में खबर चलने के बाद ही इस तरह की अफवाह फैली है। फिलहाल वे स्वयं और कलेक्टर मौके पर पहुंचकर स्थिति की वास्तविकता की जांच कर रहे हैं। प्रशासन ने फिलहाल किसी भी तरह के प्लेन क्रैश की पुष्टि नहीं की है।

हादसे का हल्ला उड़ते ही पुलिस और प्रशासन की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके के लिए रवाना हो गए हैं। एसएसपी लाल उम्मेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं।
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से उठती आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।

बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा होना बताया गया है, वह क्षेत्र चारों ओर से पहाडिय़ों से घिरा हुआ है, जिससे घटनास्थल तक पहुंचने में काफी कठिनाई हो रही है।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अतिरिक्त टीमों को भी मौके पर भेजा जा रहा है।   


अन्य पोस्ट