ताजा खबर
-पीटर होस्किन्स
डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा था कि अमेरिका ने ईरान के झंडे वाले एक कार्गो जहाज़ को रोककर कब्ज़े में ले लिया है, जिसके बाद सोमवार सुबह कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई.
ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की क़ीमत 4.74% बढ़कर 94.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई.
इससे पहले ईरान ने शनिवार को कहा था कि वह होर्मुज़ स्ट्रेट को जहाज़ों के लिए बंद कर रहा है और जो भी जहाज़ वहां आएगा उसे निशाना बनाया जाएगा.
28 फ़रवरी को अमेरिका-इसराइल और ईरान का युद्ध शुरू हुआ था, तब से ही ऊर्जा बाज़ार में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है.
हालांकि, इस बीच ट्रंप ने कहा है कि उनके प्रतिनिधि सोमवार को पाकिस्तान में ईरान से बातचीत करने के लिए जाएंगे.
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे.
लेकिन ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि ईरान का अभी बातचीत में शामिल होने का कोई प्लान नहीं है. (bbc.com/hindi)


