ताजा खबर
रायपुर, 20 अप्रैल। पुलिस ने राजेंद्र नगर और तिल्दा से चार सटोरियों को गिफ्तार किया है। बीती देर रात ऑनलाइन सट्टा खिला रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया । पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, सट्टा से संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्षित मोटवानी, लकी पाहुजा और हनी गंगवानी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये तीनों युवक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे और इसके लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर और एप्लीकेशन का उपयोग किया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इससे पहले नेवरा पुलिस ने तिल्दा के दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आईपीएल मैच में आनलाइन सट्टा बुक कर रहे थे। पुलिस के अनुसार वार्ड 5 निवासी सोनू उर्फ हर्ष नसानी 33 को शनिवार शाम 7.30 बजे और तिल्दा के विशाल बाजार के पीछे अनीष बजाज 29 को रात 9 बजे गिरफ्तार किया गया। दोनों मोबाइल पर सट्टा बुक कर रहे थे। उन पर जुआ एक्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर मोबाइल जब्त किया गया है।


