ताजा खबर
दंतेवाड़ा में बारिश हुई, सरगुजा में आज,शेष प्रदेश में लू की स्थिति
20-Apr-2026 8:52 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 अप्रैल। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में कल शाम अच्छी खासी बारिश हुई। आज अंबिकापुर जशपुर में 30-40 किमी की रफ्तार की आंधी,गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
बस्तर क्षेत्र में भी तेज हवा, गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पूरे प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है।रायपुर कई शहरों में ग्रीष्म लहर की स्थिति बनी रहेगी।
पेंड्रा, बस्तर, सरगुजा के कुछ क्षेत्रों में रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है। धूप के साथ बदली, तेज हवाएं जैसी स्थिति भी रायपुर समेत कई शहरों में बन सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


