ताजा खबर

अक्षय तृतीया पर आमा जुगानी पर्व की धूम
19-Apr-2026 12:54 PM
अक्षय तृतीया पर आमा जुगानी पर्व की धूम

 ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मनाया उत्सव
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
कोंडागांव, 19 अप्रैल।
अक्षय तृतीया के अवसर पर कोंडागांव जिले में पारंपरिक 'आमा जुगानीÓ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बस्तर अंचल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाने वाले इस पर्व में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
ग्राम पंचायत सातगांव में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजन किया गया, जहां परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
'आमा जुगानी पर्व बस्तर की लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, जो लोगों को एकजुट कर आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। गांव में उत्सव का माहौल रहा और पारंपरिक गीत-संगीत के साथ लोगों ने पर्व का आनंद लिया।


अन्य पोस्ट