ताजा खबर
विहिप-बजरंग दल ने टीसीएस कंपनी का किया पुतला दहन
18-Apr-2026 8:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अप्रैल। नाशिक स्थित टीसीएस कंपनी से जुड़े कथित “कॉर्पोरेट जिहाद” के आरोपों के बाद देशभर में विरोध तेज हो गया है। इसी क्रम में राजधानी में विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल और महिला हिंदू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी के भीतर हिंदू महिलाओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि नमाज अदा करने और इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा है, तथा इनकार करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है।कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


